India vs New Zealand: पहले वनडे में बारिश के बाद दोबारा खेल हुआ शुरू
मुकाबला 32 ओवर का हुआ, भारत को मिला इतने रनो का लक्ष्य
चंडीगढ, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) मैच एक बार फिर शुरू हो चुका है। बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को 32 ओवर का कर दिया गया है। भारतीय टीम को अब जीत के लिए 32 ओवर में 143 रन बनाने होंगे। बारिश के कारण खेल रुकने से पहले भारत ने 12 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए थे।
इससे पहले एक बार और बारिश ने खलल डाला था, तब 10 ओवर घटाए गए थे और रिवाइज टारगेट 185 से 167 रन कर दिया गया था। अब फिर से ओवर्स में कटौती हुई है और टारगेट अब 167 से घटाकर 143 कर दिया गया है। यानी कुल 18 ओवर की कटौती हो चुकी है, लेकिन टारगेट के अंतर में बहुत कम अंतर आया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























