
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सरकार में किया बड़ा फेरबदल
यूलिया स्विरीडेंकी को नया प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव संसद में किया गया पेश
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने देश की सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने मौजूदा प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहाल को हटाकर यूलिया स्विरीडेंकी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया है।
जेलेंस्की द्वारा सरकार में फेरबदल ऐसे समय में किया गया है, जब रूस के साथ यूक्रेन का युद्ध चौथे साल में पहुंच गया है। यूलिया स्विरीडेंकी को देश की नई प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव संसद में रखा गया है। इससे पहले पीएम श्मिहाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।























