पंजाब के इस जिले मे युवक को मारी गोली
चंडीगढ, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) तरनतारन जिले के गांव ठठियां महंतां में शुक्रवार रात मोटरसाइकिल पर सवार दो अनजान हमलावरों ने दुकान पर खड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है।
पीड़ित युवक की पहचान गांव ठठियां महंतां के पवनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसे घायल हालत में सरहाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। फर्स्ट एड के बाद उसे तरनतारन रेफर कर दिया गया। उसे फिलहाल गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवनप्रीत सिंह रात 10 बजे गांव के नंबरदार तरसेम सिंह की दुकान पर खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सरहाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























