
इतने लोगो की मौत से मचा हडकंप, राहत व बचाव कार्य जोरो पर
दिल्ली, 14 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) बैंकॉकः थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में यात्री ट्रेन के क्रेन से टकरा जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:05 बजे उस समय हुई, जब बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही यात्री ट्रेन निर्माण कार्य में लगी क्रेन से टक्कर के बाद पटरी से उतर गयी। breaking news
आपातकालीन बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और ‘हाइड्रोलिक कटिंग टूल’ का इस्तेमाल कर मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। breaking news
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























