Kisan Andolan: को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट मे अहम सुनवाई
जगजीत डल्लेवाल का आमरण अनशन आज 65वें दिन मे हुआ प्रवेश
पंजाब के सिर पर नहीं लगने देंगे कलंक: डल्लेवाल
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि आज किसान आंदोलन से जुडे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे अहम सुनवाई होने वाली है। वही आज खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 65वें दिन में प्रवेश कर गया है।
मंगलवार को डल्लेवाल ने मीडिया के माध्यम से एक बार फिर हुंकार भरी की कि किसानों की सांझी मांग एनएसपी गारंटी कानून को लेकर आरंभ हुआ अनशन केंद्र सरकार द्वारा मांगें पूरी करने के बाद ही समाप्त होगा।
डल्लेवाल ने 11, 12, 13 की महापंचायतों में देशभर से किसानों को शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि देशभर के किसानों को देखकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है, वह चाहते हैं कि 12 फरवरी को खनौरी बार्डर पर होने वाली महापंचायत में बड़ी गिनती में किसान, मजदूर व अन्य वर्ग शामिल होकर ऊर्जा प्रदान करें। 14 फरवरी तक अगर वह शारीरिक रूप से सक्षम हुए तो बैठक में शामिल होकर किसानों की बात रखेंगे।
डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली में चले पिछले किसान आंदोलन के समाप्त होने के बाद अन्य राज्यों के किसानों ने पंजाब के किसानों को ताना मारा था कि वह एमएसपी की मांग को बिना पूरा करवाए ही आंदोलन को अधूरा छोड़कर जा रहे हैं। लेकिन वह चाहते थे कि पंजाब के सिर पर ऐसा कलंक नहीं लगना चाहिए। पंजाब के पानी व किसानी को बचाने के लिए वाहेगुरु ने यह आंदोलन फिर से आरंभ करवाया।
























