Prime Minister Narendra Modi ने लगातार 13वीं बार जवानों के साथ मनाई दिवाली
चंडीगढ, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में कोबरा ऑपरेशन बेस पर CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई। यह लगातार 13वीं बार है जब प्रधानमंत्री जवानों के साथ दिवाली मनाने आए हैं। प्रधानमंत्री ने जवानों को करीब 42 मिनट तक संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में कहा कि हथियारबंद नक्सली अब चले गए हैं, लेकिन अब ‘दिमागदार नक्सलियों’ से लड़ने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी। Prime Minister Narendra Modi celebrated Diwali with CRPF
बस्तर में कोबरा ऑपरेशन बेस पर CRPF जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश की अंदरूनी सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते। लेकिन जब अंदरूनी सुरक्षा कमजोर होती है, तो बाहरी दुश्मन भी सिर उठाने लगते हैं।
इससे पहले, वह 12 बार देश के अलग-अलग बॉर्डर इलाकों का दौरा कर चुके हैं और जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। इनमें से वह सबसे ज़्यादा तीन बार जम्मू-कश्मीर गए, जबकि हिमाचल प्रदेश और लद्दाख दो-दो बार जा चुके हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























