इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल काफी तेज
किसके पास कितनी सीटों का समर्थन ?
चंडीगढ, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को यशार पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने का आधिकारिक न्योता देंगे। इस बीच, इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चेंज ब्लॉक के नेता मंगलवार को नए सांसदों के शपथ ग्रहण से पहले नेसेट (इस्राइली संसद) के नए स्पीकर के नाम पर सहमति का एलान कर सकते हैं।
सेना प्रमुख रह चुके गादी आइजेनकोट ने संसदीय चुनाव में मध्यमार्गी यशार गठबंधन का नेतृत्व किया था। अब उन्हें संभावित सहयोगी दलों के साथ बातचीत करने और सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने का अधिकतम छह सप्ताह का वैधानिक समय मिलेगा। इस दौरान उन्हें ऐसा गठबंधन तैयार करना होगा, जो औपचारिक रूप से नेतन्याहू की जगह प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सके।
किसके पास कितनी सीटों का समर्थन ?
सरकार गठन के लिए आइजेनकोट और नेतन्याहू के समर्थन में जुटे सांसदों की संख्या में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।
- गादी आइजेनकोट को 67 सीटों का समर्थन: इसमें यहूदी नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 48 सीटों के साथ शामिल है। इसमें यशार, टुगेदर, द डेमोक्रेट्स और यिसराइल बेतेनु पार्टियां हैं। इसके अलावा राअम पार्टी के आठ और ज्वाइंट लिस्ट के 11 सांसद शामिल हैं
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























