अंडर-19 एशिया कप 2026 मे आज दिपावली पर आमने सामने होगी भारत व पाकिस्तान की टीमें
दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिलेगा रोमांचक मुकाबला
चंडीगढ, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दिवाली के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ग्रुप ए के इस हाई-वोल्टेज मैच में रविवार को दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होंगी और इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास करेंगी। Under-19 Asia Cup 2026
इस मैच में दोनों टीमों के कुछ खास खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व क्षमता से टीम की अगुआई करेंगे। वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। पाकिस्तानी खेमे से कप्तान फरहान यूसुफ अपनी बल्लेबाजी से और तेज गेंदबाज अली राजा अपनी रफ्तार व धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेंगे। Under-19 Asia Cup 2026
अंडर-19 एशिया कप के लिए दोनों टीमें:
भारत: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, आर्यन सावसानी, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, यशवीर गौड़, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वीके विनीत, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद, यशवर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा।
पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा एहसान, उस्मान खान, हायम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, निकाब शफीक, हम्जा जाहूर (विकेटकीपर), अब्दुल कादिर (विकेटकीपर), अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सयम, रिजानवुल्लाह।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























