
International News: भारत देश के इस पडोसी देश मे सामूहिक कब्र का हुआ चौंकाने वाला बडा खुलासा
141 कंकाल मिलने से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 22 अगस्त: (विश्ववार्ता) भारत देश के पडोसी देश Sri lanka के युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में सामूहिक कब्र का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जाफना शहर के पास चेम्मनी इलाके में एक श्मशान घाट से खुदाई के दौरान शिशु की बोतल, खिलौना, स्कूल बैग और कुल 141 मानव कंकाल बरामद हुए हैं। इनमें से कई कंकाल अलग-अलग उम्र के बच्चों के प्रतीत हो रहे हैं। यहां जून में एक विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए खुदाई शुरू की गई थी। तभी मजदूरों को मानव अवशेष मिले। इसके बाद से क्षेत्र में खुदाई जारी है।
Sri lanka
अब तक 165 वर्ग मीटर क्षेत्र से 19 समूहों में 141 कंकाल निकाले जा चुके हैं। अदालत को सौंपी गई शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि शवों को बेतरतीब तरीके से दफनाया गया था और कपड़ों की अनुपस्थिति यह संकेत देती है कि यह एक सामूहिक कब्र थी।Sri lanka
141 skeletons found
मृतकों की पहचान, मौत का कारण और समय अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि ये वही नागरिक हो सकते हैं जो 1983 से 2009 तक चले श्रीलंका के गृहयुद्ध के दौरान लापता हुए थे। यह युद्ध सरकारी सेना और तमिल विद्रोहियों के बीच छिड़ा था, जो स्वतंत्र मातृभूमि की मांग कर रहे थे। मानवाधिकार कार्यकर्ता ब्रिटो फर्नांडो का कहना है, ‘हम अभी यह नहीं कह सकते कि अपराधी कौन हैं, लेकिन उंगली सेना की ओर उठ रही है।’
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























