
Social Media Banned : अब इस देश में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
– 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया का इस्तेमाल
नई दिल्ली; 9 नवंबर, (विश्ववार्ता) डेनमार्क सरकार ने बच्चों को सोशल मीडिया के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला (सोशल मीडिया पर प्रतिबंध) लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इस पहल को बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर यूरोप में उठाए गए सबसे बड़े कदमों में से एक माना जा रहा है। Social Media Banned :
डेनमार्क की डिजिटल मामलों की मंत्री कैरोलिन स्टेज ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के 94% डेनिश बच्चों की कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफ़ाइल है। सरकार ने कहा कि 13 साल से अधिक उम्र के बच्चों को उनके माता-पिता की विशेष अनुमति से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। माता-पिता को एक विशेष मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा। Now Social Media Banned
यह कदम ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिसंबर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद उठाया गया है। टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसी कंपनियों पर 5 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है। Social Media Banned :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























