
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज
दोनो देशो के एक दूसरे पर हमले से इतने लोगो की मौत
रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। शुक्रवार रात दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जबरदस्त हवाई हमले किए, जिसमें दोनों ओर से दो-दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
यूक्रेन की वायु सेना की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने 208 ड्रोन और 27 मिसाइलें यूक्रेन की तरफ भेजीं। 183 ड्रोन और 17 मिसाइलों को यूक्रेनी डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। लेकिन 10 मिसाइल और 25 ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंच गए, जिससे 9 जगहों पर हमले हुए।
रूस ने ड्निप्रो (दक्षिणी यूक्रेन) और सूमी (उत्तर-पूर्वी यूक्रेन) पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ड्निप्रो में दो लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। एक बहुमंजिला इमारत, बिजनेस प्रतिष्ठान और शॉपिंग सेंटर को नुकसान पहुंचा। सूमी में तीन लोग घायल हुए हैं। खारकिव शहर, जो यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, वहां भी भीषण बमबारी हुई।






















