Punjab News : इस जिले मे आज लगेगा बडा Power कट
निपटा ले जरूरतमंद के अभी कार्य, नही होना पडेगा परेशान
चंडीगढ़, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुकेरियां जिले के कुछ इलाको मे आज लंबा पावरकट लगने की सूचना है। पावरकॉम विभाग के एस.डी.ओ. हरमिंदर सिंह ने कहा है कि आज मुकेरियां मुख्यालय से चलते 11 के.वी. शहरी फीडर पर आवश्यक कार्य हेतु 11 के.वी. रेलवे रोड फीडर, 11 के.वी. अस्पताल फीडर की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
जिसके चलते स्थानीय सिविल अस्पताल, कोर्ट परिसर थाना रोड, भंगाला चुंगी, कमेटी पार्क, रेलवे रोड, चक्क अला बख्श, मेन बाजार, एस.पी.एन. अस्पताल आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।























