
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मालदीव दौरे पर पहुंचे
राष्ट्रपति खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे किया गर्मजोशी से स्वागत
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) माले: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मालदीव दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का माले एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को सिर्फ कूटनीतिक यात्रा के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भविष्य की साझेदारी और रिश्तों की बहाली का प्रतीक माना जा रहा है।






















