5वां T20I: न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराया; लेकिन भारतीय टीम ने सीरीज़ 3-2 से जीती
चंडीगढ, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का आखिरी मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। जहाँ न्यूज़ीलैंड ने पांचवें T20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। उन्होंने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर 192 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इसके बावजूद भारत ने सीरीज़ 3-2 से जीत ली। हैमिल्टन में टिम सीफ़र्ट ने 50 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 65 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन बनाए। ईशान किशन ने 32 बॉल पर 61 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 23 बॉल पर 50 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने 4 विकेट लिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























