
ईरान के सुप्रीम Leader Khamenei की मौत पर रूस के Russian President Putin’ का बड़ा बयान आया है सामने
– पढ़ें उन्होंने क्या कहा
नई दिल्ली, चंडीगढ, 2 मार्च विश्ववार्ता) ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इज़राइल और अमेरिका के हमलों में मौत हो गई। इतना ही नहीं, इस हमले में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद भी मारे गए।
ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने अपना रिएक्शन दिया है। पुतिन ने ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या को ‘इंसानी नैतिकता और इंटरनेशनल कानून के सभी नियमों’ का खुला उल्लंघन बताया है।
रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पजेशकियन को भेजे मैसेज में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें। यह इंसानी नैतिकता और इंटरनेशनल कानून के सभी नियमों का खुला उल्लंघन है।”
यह मैसेज क्रेमलिन (रूस के प्रेसिडेंशियल पैलेस) की तरफ से जारी किया गया है। पुतिन ने आगे कहा कि खामेनेई को रूस में एक महान नेता के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खामेनेई ने रूस और ईरान के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















