
Nigeria Plane Crash : नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा !
30 से ज्यादा लोगो की मौत से मचा हडकंप
राष्ट्रीय शोक का ऐलान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान हादसा दक्षिण-पश्चिमी ओंडो स्टेट के इगबोकोडा इलाके में एक नेवल बेस के पास हुआ. बताया गया कि ATR-42 एयरक्राफ्ट बेनिन से लागोस के लिए एक रूटीन मिशन पर उड़ान भर रहा था. इसी बीच अचानक विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कॉन्टैक्ट टूट गया. इसके बाद विमान हादसे का शिकार हो गया. विमान क्रैश होने की सूचना जैसे ही सामने आई. नाइजीरिया की सेना ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. नीचे गिरने पर विमान के परखच्चे उड़ चुके थे. विमान का मलबा हटाने में काफी समय लगा।
बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. ये हादसा नाइजीरिया में हाल के सालों के सबसे बड़े हवाई हादसों में से एक है। राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने नाइजीरियाई वायुसेना को हादसे के कारणों की तत्काल और विस्तृत जांच का आदेश दिया है। फिलहाल इस हादसे के बाद नाइजीरिया में हाहाकार मच गया है. मृतकों की पहचान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है। Plane crash 32 people died
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















