Cricket: Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी
– BCCI रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया फैसला
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (विश्व वार्ता): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की। हरमनप्रीत ने कहा कि वह सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, हरमनप्रीत कौर ने BCCI के साथ रिव्यू मीटिंग के बाद यह फैसला लिया। गुवाहाटी में हुई मीटिंग की अध्यक्षता BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने की। भारतीय महिला टीम की ओर से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और हेड कोच अमोल मजूमदार मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान टीम के परफॉर्मेंस और भविष्य की स्ट्रैटेजी का रिव्यू किया गया।
कप्तान पद से इस्तीफे की घोषणा करते हुए हरमनप्रीत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि कप्तानी का सफर उनके लिए भावनाओं और यादों से भरा रहा है। हालांकि कप्तानी खत्म हो रही है, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट के साथ अपना सफर जारी रखने और खेल पर फोकस करने के लिए तैयार हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























