Breking News: Rahul-प्रियंका गांधी समेत INDIA ब्लॉक का बड़ा प्रदर्शन…
राहुल गांधी समेत कई सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे
चंडीगढ 06 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को रास्ते में पुलिस की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी समेत कई सांसद नीति आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर विरोध जताया।’ Rahul gandhi leads sit near ec office amid india block
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटना चाहिए और एसआईआर को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी वोटों को दोबारा शामिल किया जाए और इस कथित साजिश के पीछे किन ताकतों का हाथ है, इसका पता लगाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि जिम्मेदार लोगों को बेनकाब किया जा सके।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















