
Kim Jong ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर America को दी खुलकर चेतावनी
निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर भड़के किम जोंग
चंडीगढ,4 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) America सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद वैश्विक तनाव चरम पर पहुंच गया है। उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर Kim Jong उन ने इसे ‘दमनकारी कदम’ करार देते हुए अमेरिका को खुली चेतावनी दी कि यदि मादुरो को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो यह तीसरे विश्व युद्ध को जन्म दे सकता है।
किम जोंग उन ने मादुरो को अपना ‘दोस्त’ बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके नेतृत्व से मांग की कि मादुरो की स्थिति तुरंत सार्वजनिक की जाए और उन्हें रिहा किया जाए। Kim Jong
उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया के हवाले से किम ने कहा, “यह दमनकारी कार्रवाई पूरी दुनिया को युद्ध की ओर धकेल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम भुगतने पड़ेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका का यह कदम वैश्विक संघर्ष को जन्म देगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















