Kapil Sharma के Canada वाले कैफे पर फिर से हुई फायरिंग
Video पोस्ट कर इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma के Canada स्थित ‘कैप्स कैफे’ पर एक महीने के अंदर दूसरी बार फायरिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताता है। गोल्डी ने यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। Police इस मामले की जांच पर जुट गई है। हालांकि, अभी तक हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
सुरे पुलिस सर्विस (SPS) के ऑफिसर न्यूटन इलाके के एक रेस्तरां में आज सुबह हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं. पिछले महीने में इस जगह पर दूसरी घटना है। सुबह लगभग 4:40 बजे, SPS फ्रंटलाइन अधिकारियों ने 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में एक रेस्तरां के बाहर गोलीबारी की रिपोर्ट पर एक्शन लिया।