भूख से मरेंगे Gaza के लोग! Israel ने लिया कड़ा फैसला
मिस्र ने गाजा को सहायता बंद करने के Israel के फैसले की निंदा की
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) मिस्र ने गाजा पट्टी पर पूर्ण घेराबंदी करने के इजराइल के फैसले की निंदा की है और उस पर ‘‘भुखमरी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने’’ का आरोप लगाया है।
मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने रविवार को इजराइल-हमास युद्धविराम के अगले चरण के तत्काल कार्यान्वयन का आह्वान किया। मिस्र ने हमास-इजराइल के बीच युद्धविराम के लिए प्रमुख मध्यस्थ के रूप में काम किया है।
मिस्र के विदेश मंत्री बदर अब्देलती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सहायता बंद नहीं की जानी चाहिए थी. वहां के लोगों को ये दंड देने के समान है. भुखमरी को हथियार नहीं बनाना चाहिए. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी इस कदम की निंदा की और इसे ब्लैकमेलिंग करार दिया. उसने कहा कि ऐसा करके सामूहिक दंड दिया जा रहा है।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ है। वर्तमान समझौतों के तहत इजराइल पहले चरण के बाद लड़ाई फिर से शुरू कर सकता है. इजराइल के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सहायता निलंबित करने का निर्णय ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत के बाद लिया गया है।























