दोपहर में इतने बजे से शुरू होगा पहला वनडे, Rohit Sharma and Virat Kohli पर रहेंगी नजरें
बीसीए के नए स्टेडियम में पुरुष टीम का पहला मैच
चंडीगढ़, 11 जनवरी (विश्ववार्ता): भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। इस सीरीज में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिलेगा। पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाना है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के प्रसारण अधिक स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी
इस सीरीज में एक बार फिर शुभमन गिल की वापसी होगी। वह चोट के कारण बाहर थे। वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इसी सीरीज से वापसी कर रहे हैं और इसी के चलते टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
यह पहला मौका होगा जब कोटाम्बी स्थित बड़ौदा क्रिकेट संघ के नए स्टेडियम में पुरुषों का कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा।
इससे पहले यह मैदान भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला वनडे सीरीज की मेजबानी कर चुका है। न्यूजीलैंड के लिए पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत से मिली हार का खास महत्व नहीं है, क्योंकि यह सीरीज और दूसरे दर्जे के खिलाड़ियों को परखने का अच्छा मौका है। टीम 2024-25 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 की ऐतिहासिक जीत की योजना को वनडे सीरीज में भी आजमाना चाहेगी। IND vs NZ ODI
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in