
राष्ट्रपति donald trump का एक और बड़ा फैसला
अमेरिका ने मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदला
चंडीगढ़, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) फ्लोरिडा से टेक्सास होते हुए मेक्सिको तक फैले जल निकाय का नाम अमेरिका ने ‘मेक्सिको की खाड़ी’ से बदलकर ‘अमेरिका की खाड़ी’ रखने का फैसला किया है और वह अन्य देशों पर भी ऐसा ही करने का दबाव बना रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा, ‘‘यह सच है कि लुइसियाना के तट के पास के जल निकाय को ‘अमेरिका की खाड़ी’ कहा जाएगा.
उन्होंने ट्रंप द्वारा कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद कहा, ‘‘हमारे लिए, यह अब भी मेक्सिको की खाड़ी है और पूरी दुनिया के लिए भी यह मेक्सिको की खाड़ी ही है।’ ‘गूगल मैप्स’ ने अमेरिका में उपयोगकर्ताओं के लिए ‘अमेरिका की खाड़ी’ नाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है और कहा है कि ऐसे मामलों में अमेरिकी सरकार के निर्देशों का पालन करने की उसकी ‘‘दीर्घकालिक नीति’’ रही है।






















