
Nepal में प्रदर्शन के बाद अब france की सड़कों पर भी हिंसक आंदोलन शुरू
राष्ट्रपति मैक्रों के विरोध में उतरे सैकड़ों लोग
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता): नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर भयानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ में फ्रांस की सड़कों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उतर आई है। गुस्साई भीड़ ने हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। फ्रांस में यह हिंसा तब फैली जब मैक्रों ने देश में नए प्रधानमंत्री का ऐलान किया। इससे भारी बवाल मच गया।
france terrible violence after nepal hundreds people protested against president macron 2025
फ्रांस के आंतरिक मंत्री ने बताया कि देशभर में नियोजित विरोध प्रदर्शन के पहले ही कुछ घंटों में लगभग 200 गिरफ्तारियां की गईं। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को पेरिस और फ्रांस के अन्य हिस्सों में सड़कों को जाम कर किया और भयानक आगजनी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे। ताकि उनके द्वारा नियुक्त नए प्रधानमंत्री को “आग का तोहफा” दिया जा सके।
प्रदर्शनकारियों ने दीवारों पर नारे लिखे-“मैक्रों दफा हो जाओ” और “सब कुछ बंद करो।” इस आंदोलन को “ब्लॉक एवरीथिंग” नाम दिया गया है।
france terrible violence after nepal
पुराने प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बेयरू संसद में हार गए थे, जिसके बाद मैक्रों ने सेबास्टियन लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बनाया। इसी फैसले से लोगों का गुस्सा और भड़क गया। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह आंदोलन अब देशभर में फैल चुका है।
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















