अमेरिका के अलास्का में भीषण भूकंप
सुनामी की चेतावनी जारी
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) अमेरिकी के अलास्का में तेज भूकंप के झटके लगे हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) अलास्का में रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अलास्का की खाड़ी में आए भूकंप के बाद तटीय अलास्का के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
























