
Earthquake: Nepal में भूकंप के तेज़ झटके किए गए महसूस
डर व भय के माहौल के बीच लोगो घरो से निकले बाहर
– जानें कितनी तीव्रता थी Earthquake की ?
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर, 2025 (विशवार्ता): पश्चिमी नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। Earthquake: Strong tremors of earthquake felt in Nepal
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, आज दोपहर करीब 1:08 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बजहांग जिले के दंतोला इलाके में था। भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों बाजुरा, बैतड़ी और दारचुला में भी महसूस किए गए। पिछले महीने भी नेपाल में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















