
international news : ईरान से जंग के बीच America के राष्ट्रपति Donald Trump का बड़ा बयान आया सामने
अमेरिका ने बुशहर पर हमले का प्लान पांच दिन के लिए टाला
ट्रंप बोले- हम कर रहे बात
चंडीगढ़, 24 मार्च, (विश्व वार्ता)इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि America और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा अपडेट साझा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, अमेरिका की ईरान के साथ सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसके बाद वह मिलिट्री को ईरानी पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचों के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर वार्ता जारी है। Donald Trump
उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में मध्य पूर्व में टकराव के पूरी तरह समाधान को लेकर बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है.”
“इस रचनात्मक बातचीत के रुख़ और माहौल को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने वॉर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को पांच दिन के लिए टाल दिया जाए. यह फ़ैसला बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा.” Donald Trump























