• Latest
  • Trending
  • All

Weather : बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल

October 4, 2026

गठिया के दर्द और थकान से निपटने के लिए सुझाव

October 4, 2026

सेहतनामा- सर्दियों मे ज्यादा थकान और बेजान क्यों होता है शरीर

October 4, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Health Habits: सेहत के प्रति जागरूक रहकर बचा सकता है गंभीर बिमारियों से, इस उम्र मे सेहत को ना कीजिये नजरअंदाज

October 4, 2026

एवरेस्ट जीरा पाउडर सैंपल टेस्ट में ‘अनसेफ’ निकला

October 4, 2026

India and Canada व्यापार समझौते पर पांचवें दौर की वार्ता कल से

October 4, 2026

Haryana CMO में हुआ विभागों का बंटवारा, देखें किसे क्या मिली बड़ी मिली नई जिम्मेदारी

October 4, 2026

Entertainment News:मशहूर Filmmaker सिंगीथम Srinivasa Rao का निधन

October 4, 2026

International: भारतीय पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला, UAE सरकार ने दी जानकारी

October 4, 2026

National: ठाकरे भाइयों ने मुंबई में Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar के खिलाफ किया प्रोटेस्ट

October 4, 2026

Punjab News: Police ने  गैर-कानूनी हथियार और विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़

October 4, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Wishavwarta  Khabar:  दोपहर 12.30 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 4, 2026

Punjab Congress President Pargat Singh ने दिवंगत पूर्व PM PM Dr. Manmohan Singh की पत्नी से की मुलाकात की

October 4, 2026
Punjabi News
English News
Sunday, October 4, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

Weather : बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल

by Wishav Warta Hindi Team
October 4, 2026
in सेहत
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Weather : बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल

फल-सब्जी का सेवन करें, बीमार लोगों से दूर रहें, ठंडा-गर्म खाने से परहेज करें

चंडीगढ 05 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) सुबह ठंडी हवा, दिन में गर्मी, शाम होते-होते बारिश और रात में फिर ठंड, यह मौसम किसी को भी बीमार कर सकता है। मौसम बदल रहा है, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी है। बदलते मौसम में सेहत की देखभाल कैसे करें यह जानना जरूरी है। इस मौसम में बच्चों की सेहत पर बहुत जल्दी असर पड़ता है। पूर्व चिकित्सा प्रभारी यूनानी डॉ. सुबास राय से जानते हैं बदलते मौसम में खुद का ख्याल कैसे रखें। Eat fruits and vegetables, stay away from sick people, avoid hot and cold food

बदलते मौसम में न पड़ें बीमार

अक्टूबर का महीना चल रहा है और मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। बारिश होने की वजह से गुलाबी सर्दी महसूस होने लगी है। यही वजह है कि इस चेंजिंग वेदर में सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द और फ्लू जैसी बीमारियों के शिकार लोगों की संख्या बढ़ रही है, खासतौर पर जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में जरूरत है बदलते मौसम में खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए अपना ख्याल रखें और इन जरूरी टिप्स को अपनाएं-

लापरवाही कर सकती है बीमार

मौसम के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है, ताकि बीमारियां दूर रहें।

सुबह उठकर एक गिलास पानी पीएं। यह बॉडी को डिटॉक्स, डाइजेशन दुरुस्त करता है और स्किन को ड्राई होने से बचाता है। डाइट और फिटनेस पर खास ध्यान दें। अखरोट और बादाम जरूर खाएं। यह हेल्दी रखने में मदद करेंगे।

इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। खुली हवा में सिर और माथा ढंक कर निकलें। सुबह भरपेट नाश्ता करें, ताकि इंफेक्शन न हो। हल्का गुनगुना पानी पिएं। हेल्दी डाइट लें। सूप, हरी सब्जियां, फल और ग्रीन टी डाइट में शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनता है। साफ-सफाई का ध्यान रखें। गरम कपड़े पहनें।

हल्दी, तुलसी और अदरक एंटीबायोटिक हैं। यह इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करते हैं। इनका सेवन रोजाना करें। इसके अलावा संतरा, मौसमी जैसे रसीले फलों में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटमिन-सी होता है। फल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए फल रोजाना खाएं।

इस मौसम में हेल्दी डाइट, पूरी नींद जरूरी है। नींद पूरी होने के बाद तरोताजा महसूस होता है। गाजर और टमाटर का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में करें। दोनों में बीटा कैरोटीन और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

मौसम के साथ बदलें खान-पान

बीमारियों से बचने में खान-पान का अहम भूमिका है। बदलते मौसम में खानपान में भी बदलाव करना जरूरी है। बदलते मौसम में मूड स्विंग ज्यादा होता है। ऐसे में खाने में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा लेना चाहिए। यह हमें मूड स्विंग और डिप्रेशन से दूर रखता है, दिल और दिमाग को अच्छा महसूस होता है। अंडे का सफेद वाला हिस्सा, टमाटर, चावल, गेहूं, सेब और ड्राई फ्रूट्स कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा पाया जाता है।

विटामिन डी- कुछ लोगों की हड्डियां बेहद कमजोर होती हैं और जरा-सा गिरने पर टूट जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनमें विटामिन डी की कमी होती है। वैसे तो कई लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है, लेकिन इसका फर्क सभी लोगों में अलग-अलग होता है। इसे आमतौर पर धूप से ही लिया जाता है, लेकिन अब इसके लिए कई दवाइयां भी मौजूद हैं।

फल-सब्जियों का सेवन- फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। खासतौर पर हरी सब्जियों का। गाजर, मूली, टमाटर जैसी सब्जियां अधिक मात्रा में लें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में जमे विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। फलों के सेवन से बॉडी फ्रेश और बीमारियों से दूर रहती है।

बाहर के खाने से परहेज करें

जब भी आप कहीं घूमने या काम से कहीं बाहर जाएं तो बाहर के ऑयली फूड से परहेज करें। बाहर इस्तेमाल किए जाने वाले ऑयल की क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती। इसके कारण पेट खराब या फूड इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। इस कारण बीमारी की चपेट में आसानी से आ जाते हैं और इम्यूनिटी पावर भी कम होता है।

ज्यादा ठंडा या गर्म खाने से परहेज करें

आज कल बिन मौसम बरसात हो रही है। ऐसे में डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। मौसम के हिसाब से ही डाइट ले। खासकर बच्चों को ज्यादा ठंडा या गर्म खाना देने से परहेज करें। बच्चों को ऐसे मौसम में आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक पीने से मना करें।

बीमार लोगों से दूर रहें

अगर आपकी खुद की तबीयत खराब है तो आप घर पर ही रहकर आराम करें या वर्क फ्रॉम होम कर लें ताकि बाकी लोग बीमार पड़ने से बच जाएं। इसके अलावा अगर आप चेंजिंग वेदर में इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं। कोई व्यक्ति पहले से ही सर्दी-जुकाम या बुखार से पीड़ित है तो उससे हाथ या गले मिलने से बचें और दूरी बनाकर रखें।

और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/

 

Tags: avoid hot and cold foodchanging weatherEat fruits and vegetablesstay away from sick people
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

गठिया के दर्द और थकान से निपटने के लिए सुझाव

by Wishav Warta Hindi Team
October 4, 2026
0

गठिया के दर्द और थकान से निपटने के लिए सुझाव गठिया के विभिन्न प्रकार और उनके लक्षण कौन सी चीजें...

सेहतनामा- सर्दियों मे ज्यादा थकान और बेजान क्यों होता है शरीर

by Wishav Warta Hindi Team
October 4, 2026
0

सेहतनामा- सर्दियों मे ज्यादा थकान और बेजान क्यों होता है शरीर आइए जानते हैं कि सर्दियों की थकान क्या है...

एवरेस्ट जीरा पाउडर सैंपल टेस्ट में ‘अनसेफ’ निकला

by Wishav Warta Hindi Team
October 4, 2026
0

एवरेस्ट जीरा पाउडर सैंपल टेस्ट में 'अनसेफ' निकला  FSSAI ने वापस मंगाने का दिया आदेश  चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (विश्व वार्ता)...

Healthdirect चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने क्यों निकलने लगते हैं ? जानें इसके पीछे की वजह

by Wishav Warta Hindi Team
September 25, 2026
0

  Healthdirect चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने क्यों निकलने लगते हैं ? जानें इसके पीछे की वजह चंडीगढ, 26 सिंतबर,...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर*

October 4, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷Aaj ka vichar  

October 4, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

गठिया के दर्द और थकान से निपटने के लिए सुझाव

by Wishav Warta Hindi Team
October 4, 2026
0

गठिया के दर्द और थकान से निपटने के लिए सुझाव गठिया के विभिन्न प्रकार और उनके लक्षण कौन सी चीजें...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA