Healthdirect चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने क्यों निकलने लगते हैं ?
जानें इसके पीछे की वजह
चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने निकलना काफी परेशान करने वाला हो सकता है। कई बार लोग इसे सामान्य पिंपल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे वजह जानना जरूरी है।
दरअसल, चेहरे की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और इसमें होने वाला कोई भी बदलाव कई कारणों से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में बिना जानकारी के कोई भी क्रीम या घरेलू उपाय इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता। आखिर चेहरे पर अचानक छोटे-छोटे दाने क्यों निकलने लगते हैं और इन्हें लेकर कब सावधान होने की जरूरत है? आइए इस लेख में जानते हैं इसके बारे में और समझते हैं कि चेहरे पर ऐसे दाने निकलने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ज्यादा तेल और बंद रोमछिद्र: त्वचा में सीबम यानी तेल का उत्पादन बढ़ने पर मृत त्वचा कोशिकाओं के साथ मिलकर रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। इससे छोटे-छोटे बंप्स या पिंपल्स दिखाई दे सकते हैं।
पसीना और गर्मी: गर्म मौसम में ज्यादा पसीना आने से त्वचा पर छोटे दाने हो सकते हैं। लंबे समय तक पसीना त्वचा पर रहने से जलन और बंप्स की समस्या बढ़ सकती है।
नए स्किन केयर प्रोडक्ट: नया फेस क्रीम, सनस्क्रीन, मेकअप या हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद अचानक दाने निकलने लगे हैं, तो प्रोडक्ट के किसी घटक से त्वचा पर प्रतिक्रिया या रोमछिद्र बंद होने की संभावना हो सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























