champions trophy सेमीफाइनल: भारत को मिली एक और बडी सफलता
जानिये 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का क्या है स्कोर
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्ववार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मे भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी है। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका भी रवींद्र जडेजा ने ही दिया। उन्होंने जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलेक्स कैरी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए स्टीव स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं। उन्होंने 68 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है। 29 ओवर के बाद स्कोर 158 पर 4विकेट है।





















