कनाडा मे फिरौती मामले में पहली पंजाबी महिला गिरफ्तार
चंडीगढ़, 14 सितंबर (विश्व वार्ता) कनाडा में पहली बार पंजाबी मूल की एक महिला को फिरौती के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, कैलगरी पुलिस ने उसे रिहा कर दिया है और 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। पुलिस का आरोप है कि कनुप्रीत कौर नाम की पंजाबी मूल की महिला ने शूटर को पीड़ित के घर का पता और पहचान दी थी। calgary extortion case punjabi woman arrested
कैलगरी पुलिस के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल एक्सटॉर्शन केस में दो एडल्ट और एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को पीड़ित को WhatsApp पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला था। पुलिस ने बताया कि महिला से बड़ी रकम मांगी गई थी, हालांकि रकम कितनी थी, यह नहीं बताया गया। आरोपियों के पास महिला का नाम, घर का पता, बिजनेस और फैमिली डिटेल्स की सीक्रेट जानकारी पहले से थी।
धमकी मिलने के करीब 12 घंटे बाद बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लोकल पुलिस (CPS) के जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2025 से अब तक शहर में एक्सटॉर्शन के 51 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 19 मामलों में सीधे तौर पर शूटिंग शामिल थी। पुलिस ने अब तक इन मामलों में 19 आरोपियों के खिलाफ 59 अलग-अलग चार्ज लगाए हैं। लोकल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें एक्सटॉर्शन से जुड़ा कोई कॉल या मैसेज आए तो घबराएं नहीं और पैसे न दें, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























