International News: Canada में पंजाबी लड़की की गोली मारकर हत्या
दिल्ली, 26 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) खबरों के मुताबिक, Canada के टोरंटो में एक पंजाबी लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नवनीत कौर (26) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या 24 जुलाई को हुई थी। कनाडा पुलिस ने इस हत्या के मामले में 37 साल के युवक शरणजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। हत्या के बाद आरोपी ने वहां से भागने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले मृतक नवनीत और आरोपी के बीच बातचीत हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस या क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करें। Canada news
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















