
Big Breaking News: Venezuela की राजधानी में कई धमाके
बिजली हुई गुल… …
चंडीगढ,3 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के करीब 2 बजे (स्थानीय समय) कम से कम सात जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इसके साथ ही शहर के ऊपर लो-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट भी देखे गए और उनकी जोरदार आवाज सुनी गई. धमाकों के बाद से पूरे कराकस में अफरा-तफरी मच गई है।
धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए. अलग-अलग मोहल्लों से लोगों को सड़कों पर जमा होते देखा गया. दूर से भी कुछ इलाकों में हलचल और रोशनी दिखाई दी, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Venezuela
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाकर देश के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है. ऐसे में राजधानी में हुए ये धमाके इस टकराव को और खतरनाक मोड़ पर ले जाते दिख रहे हैं. फिलहाल, पूरे देश की नजर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आने वाले घंटों में मिलने वाली सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी पर टिकी है। Big Breaking News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















