
Bangladesh के Muhammad yunus ने ढाकेश्वरी मंदिर में किए दर्शन
चंडीगढ़, 16 सितंबर (विशवार्ता) Bangladesh v अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा किया और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेते हुए हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
Mohammad Yunus of Bangladesh visited Dhakeshwari temple
बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, यूनुस ने मंदिर प्रांगण का भ्रमण किया और वार्षिक हिंदू धार्मिक उत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा कि किसी भी सरकार को नागरिकों के मौलिक संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का अधिकार नहीं है।






















