
Australia में पंजाबी को 25 साल जेल की सज़ा
पढ़ें डिटेल्स
मोगा, 11 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) Australia मोगा के राजविंदर सिंह को ऑस्ट्रेलिया में मर्डर के जुर्म में 25 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने 8 साल पुराने केस में अरेस्ट किया था और उसे ऑस्ट्रेलिया एक्सट्रैडिट किया गया था।punjabi sentenced to 25 years in prison
Australia
यह केस 2018 का है जब राजविंदर ने क्वींसलैंड के सुनसान वांगेटी बीच पर 24 साल की टोया कॉर्डिंग्ले की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। टोया अपने कुत्ते को घुमाने बीच पर आई थी, तभी राजविंदर ने उसकी हत्या कर दी।
दरअसल, राजविंदर अपनी पत्नी से झगड़े के बाद गुस्से में किचन का चाकू लेकर बीच पर पहुंच गया था। टोया और राजविंदर के बीच बहस हो गई। फिर उसने टोया पर कई बार चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























