Trump Tariff: America ने चीन पर अतिरिक्त टैरिफ फिर टाला
– फैसले से पहले ट्रंप ने कहा- जिनपिंग से मेरे अच्छे संबंध
फिलहाल चीन पर है कुल इतने प्रतिशत टैरिफ
नई दिल्ली, 12 अगस्त, 2025 – America राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Tariff) ने एक बार फिर चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। सोमवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने अमेरिका-चीन टैरिफ की समयसीमा 9 नवंबर तक बढ़ाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।
Trump Tariff
इससे पहले, 11 मई को जिनेवा में अमेरिका और चीन के बीच एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें टैरिफ (ट्रंप टैरिफ) बढ़ाने के फैसले को 90 दिनों के लिए टालने पर सहमति बनी थी। अमेरिका फिलहाल चीन पर 30% टैरिफ लगाता है।
अमेरिका और चीन के बीच एक लंबा टैरिफ युद्ध चल रहा है। ट्रंप ने चीन पर 245% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। चीन ने जवाब में कहा था कि वह 125% टैरिफ लगाएगा। हालाँकि, जिनेवा व्यापार समझौते के बाद इसे लागू नहीं किया गया।
समय सीमा बढ़ाए जाने से कुछ घंटे पहले, सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप से चीन पर टैरिफ बढ़ाने के बारे में सवाल पूछा गया।
उन्होंने कहा, “देखते हैं क्या होता है। वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।”
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा था- चीन पर टैरिफ लगाना मुश्किल चीन पर और टैरिफ लगाने के सवाल पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा था कि ऐसा कदम उठाना ज़्यादा मुश्किल और नुकसानदेह हो सकता है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि चीन पर टैरिफ लगाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/
























