America में गिरफ्तार हुआ Lawrence Bishnoi का करीबी गैंगस्टर
दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में था वांटेड
चंडीगढ़, 14 अगस्त: (विश्ववार्ता) गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के गुर्गे को America में अरेस्ट किया गया है। फेडरल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक को उसके घर से पकड़ा। रणदीप हरियाणा के जींद का रहने वाला है।
रणदीप अमेरिका में बैठकर लॉरेंस के इशारे पर मर्डर करवा रहा था। वह दिल्ली के नादिर शाह मर्डर केस में वांटेड था। नादिर शाह मर्डर केस में जो हथियार इस्तेमाल हुए थे। वह रणदीप ने ही विदेश में बैठकर मुहैया करवाये थे। गुरुग्राम और चंडीगढ़ में क्लब के सामने ब्लास्ट की साजिश भी रणदीप सिंह मलिक ने ही रची थी।
2011 के मामले में है आरोपी
रणदीप सिंह मलिक गुरुग्राम और चंडीगढ़ के क्लबों के बाहर बम ब्लास्ट की साजिश में भी शामिल रहा है। रणदीप को अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स विभाग ने हिरासत में लिया है, और FBI ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वह अमेरिका से भारत में टारगेट किलिंग की साजिशें रच रहा था। भारतीय एजेंसियां अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में सक्रिय हैं। रणदीप के खिलाफ पहले से ही कुरुक्षेत्र में 2011 में आईपीसी की धारा 323, 325 और 506 के तहत मामले दर्ज हैं।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























