
US Strikes: US ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर की Airstrikes
नई दिल्ली, चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववार्ता) US (US airstrikes) ने गुरुवार रात नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। US प्रेसिडेंट ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ISIS वहां ईसाइयों को बेरहमी से टारगेट कर रहा है और मार रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि नॉर्थ-वेस्ट नाइजीरिया में ISIS पर हमला उन आतंकवादियों को टारगेट करने के लिए किया गया था जो ईसाइयों को मार रहे हैं। ट्रंप ने आगे लिखा, “आज रात, कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने नॉर्थ-वेस्ट नाइजीरिया में ISIS आतंकवादी ग्रुप्स के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक स्ट्राइक की।” Airstrikes
US Strikes
उन्होंने ISIS आतंकवादियों को “ट्रैश टेररिस्ट” बताते हुए लिखा कि यह संगठन लंबे समय से बेगुनाह ईसाइयों को मार रहा है। US प्रेसिडेंट ने यह साफ (US स्ट्राइक्स) कर दिया कि अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। पोस्ट के आखिर में ट्रंप ने मिलिट्री को मेरी क्रिसमस विश किया और यह भी चेतावनी दी कि अगर ईसाइयों की हत्याएं जारी रहीं, तो और आतंकवादी मारे जाएंगे। airstrikes
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























