भारत टी-20 सीरीज के बाद अब न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज मे और दमदार आगाज के लिए तैयार
फिर नजर आएंगे Ro-Ko
जानिये पहले वनडे मैच कल और कहां होगा
चंडीगढ, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज चार नवंबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। हालांकि, 50 ओवर के फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि उसने इस लंबे दौरे की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। लेकिन अब आगे चुनौती और भी कठिन है ind vs nz odi format team india and new zealand head to head record
टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक कुल 45 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 14 में जीत मिली है, जबकि 26 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में अब तक कुल 123 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 63 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 52 मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है। एक मुकाबला टाई रहा है, जबकि सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे सीरीज पिछले साल खेली गई थी, जिसमें कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।
फिर नजर आएंगे Ro-Ko
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे। इन दोनों ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। दोनों ही बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























