
Panchkula में फिर बनेगा 221 फीट का रावण, भव्य दशहरे की तैयारियां शुरू
35 फीट का जूता, 45 फीट की तलवार और…
चंडीगढ, 3 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) 221 foot ravana effigy दशहरे पर दिल्ली, पंचकूला और देहरादून में इस बार विशालकाय रावण के पुतले आकर्षण का केंद्र बनने वाले हैं। इन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के तेजेंद्र चौहान और उनकी टीम ने संभाली है। चौहान इससे पहले बेहद ऊंचे रावण के पुतले तैयार कर रिकॉर्ड बना चुके हैं. तीनों शहरों में करीब साढ़े तीन महीने से निर्माण का काम चल रहा है।
इस बार सबसे बड़ा आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला रहेगा, जिसे पंचकूला में तैयार किया जा रहा है। इस पर करीब 34 लाख रुपए खर्च होने की जानकारी है। पुतले में करीब 2021 इको-फ्रेंडली पटाखे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा 18 प्वाइंट लाइटें लगाई जाएंगी, जिन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जाएगा। इस बार सिर्फ रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है, ताकि 221 फीट के विशाल पुतले के आसपास दर्शकों के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध हो सके। Ravana
भारी भीड़ जुटने की संभावना: आयोजकों की मानें तो दशहरा के दिन ग्राउंड में लोगों के हजारों की संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। क्योंकि बीते वर्षों में भी सबसे ऊंचे रावण के पुतले को देखने न केवल स्थानीय लोग, बल्कि ट्राईसिटी समेत अन्य जिलों के लोग भी यहां पहुंचते रहे हैं. इसके मद्देनजर आमजन की सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, अन्य प्रबंधों व समूची व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर गौर किया जाएगा. इसके लिए कमेटी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























