Haryana Police की Special Task Force की बड़ी कार्रवाई
5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को दबोचा
चंडीगढ, 3 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हिसार STF की टीम ने पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित पुलिस टीम द्वारा की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, STF को आरोपी के बारे में विशेष सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
अबोहर के हत्या मामले में था वांटेड
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पंजाब के अबोहर में न्यू वेयरवेल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की हत्या के मामले में भी वांटेड था। आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
हत्या के इस मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के बारे में सूचना देने और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने पर यह इनाम दिया जाना था।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























