Hitman Rohit Sharma ने बतौर ओपनर 10 हजारी बनकर रचा इतिहास …
Rohit Sharma ने ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
अब तक चार ही ओपनर बना पाए हैं वनडे में दस हजार से अधिक रन
चंडीगढ 03 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में Rohit Sharma ने इतिहास रच दिया है. भारतीय कप्तान ने बतौर ओपनर सिर्फ 202 पारियों में 10,000 वनडे रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया
रोहित शर्मा अब वनडे में दस हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। बतौर ओपनर सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे। उन्होंने साल 2004 में ब्रिस्बेन ने ऑस्ट्रेलिया दस हजार रन का आंकड़ा छुआ था। अब रोहित शर्मा ने उनसे 12 पारियां कम खेलकर ही 10,000 रन बना दिए हैं। रोहित ने यहां तक पहुंचने के लिए केवल 202 पारियां खेली हैं। रोहित के अलावा 10 हजार रन बनाने वाले बाकी बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर के अलावा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। Rohit Sharma breaks sachin tendulkar world record as fastest ten thousand runs
सचिन तेंदुलकर ने ओपनिंग करते हुए अपने वनडे करियर में 15310 रन बनाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या आते हैं, जिन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12740 रन बनाए हैं। सनथ जयसूर्या ने अपने करियर में ओपनिंग करते हुए 10179 रन बनाए हैं। अब रोहित भी दस हजार के पार पहुंच गए हैं, उनकी कोशिश होगी कि वे जल्द से जल्द क्रिस गेल का पीछे करें। हो सकता है कि अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वे उन्हें पीछे छोड़कर जयसूर्या के करीब पहुंच जाएं।
वैसे तो रोहित शर्मा अब तक अपने वनडे करियर में 12 हजार से भी अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 35 शतक और 35 अर्धशतक आए हैं। पिछले ही मैच में रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 35वीं सेंचुरी पूरी की थी। उन्होंने 75 बॉल पर 101 रन बनाए थे। उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए थे। जल्दी ही न्यूजलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा, उम्मीद की जा रही है कि उसमें भी रोहित शर्मा का नाम होगा और वे खेलते हुए भी दिखाई देंगे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























