Patiala पहुंची भाजपा की ‘Nash Mukt Punjab Yatra’; विशाल जनसभाओं के साथ हुई समाप्त
“यह सिर्फ यात्रा नहीं, पंजाब की जवानी को बचाने का दृढ़ संकल्प” — प्रनीत कौर
अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार ही पंजाब को बना सकती है नशा मुक्त: जय इंद्र कौर
पटियाला, चंडीगढ, 29 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए शुरू की गई ‘जागरूकता नशा मुक्त यात्रा’ श्रृंखला के तहत बीते दिन पटियाला पहुंची। यह यात्रा पटियाला के खंडा चौक से शुरू होकर लकड़ी मंडी, शहीद भगत सिंह प्रतिमा से होती हुई रामलीला ग्राउंड जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान खंडा चौक और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास विशाल जनसभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर, पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने विशेष रूप से शिरकत की। BJP’s ‘Nash Mukt Punjab Yatra’ reaches Patiala
जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव संजय भाटिया ने कहा कि आज पंजाब में बढ़ते नशे, चिट्टे की तस्करी और युवाओं की बर्बादी के लिए सीधे तौर पर सत्ताधारी ‘आम आदमी पार्टी’ जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा और आप दोनों का मकसद पंजाब को नशे के दलदल से निकालना है, तो ‘आप’ के कार्यकर्ता भाजपा की इस यात्रा को काले झंडे क्यों दिखा रहे हैं? इससे साफ होता है कि आम आदमी पार्टी पंजाब से नशा खत्म ही नहीं करना चाहती।
पूर्व सांसद प्रनीत कौर ने कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि पंजाब की जवानी को नशे के दलदल से निकालने का एक दृढ़ संकल्प है। केंद्र सरकार के सहयोग और सभी के साझा प्रयासों से ही पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त किया जा सकता है।
पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि लोगों के अथााह उत्साह और समर्थन ने इस अभियान को एक बड़ी ‘जन लहर’ बना दिया है। उन्होंने सभी से मिलकर पंजाब को फिर से ‘रंगला और नशा मुक्त पंजाब’ बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने आए हुए कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि पंजाब से कोई नशा खत्म कर सकता है तो वे देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह हैं। जिस तरह उन्होंने देश से नक्सलवाद खत्म करके दिखाया है, उसी तरह अब केंद्र सरकार ने पंजाब को नशा मुक्त करने की जिम्मेदारी उठाई है।
इस यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष विजय कुमार कूका, के.के. शर्मा, के.के. मल्होत्रा, सतबीर सिंह खटड़ा, पार्षद कमलेश रानी, महासचिव संदीप मल्होत्रा, वरुण जिंदल, हैप्पी शर्मा, अतुल जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमार काका, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा उप्पल, एससी मोर्चा अध्यक्ष पवन भूमक, मंडल अध्यक्ष हरीश कपूर, सिकंदर चौहान, निखिल बातिश, रमेश कुमार, रजनी शर्मा, संदीप यादव, हैप्पी लोहट, दविंदर लाली, हरप्रीत भमरा, सुशील नायर, आर.के. सिंधी, सुखविंदर मिंटा, मनजीत अरनो, देव प्रकाश भल्ला, टोनी बिंद्रा, सनी लांबा, नरेंद्र सहगल, लकी ठुकराल, मनीता कपूर, हरप्रीत गिट्टा और युवराज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















