
Delhi में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने लिए अहम फैसले
नई दिल्ली, चंडीगढ, 28 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार ने सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की समस्या को कंट्रोल करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं ताकि सर्दियों के मौसम में हवा को ज़हरीला होने से रोका जा सके। Pollution in Delhi
सरकार ने 1 नवंबर, 2026 से 31 जनवरी, 2027 तक सभी तरह के कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ के कामों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वहीं, 10 दिसंबर, 2026 से 20 जनवरी, 2027 तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ के कामों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
सरकार के आदेश के मुताबिक, 1 नवंबर से दिल्ली में सरकारी और गैर-सरकारी ऑफिसों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ के आदेश दिए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 50% कम कर दी जाएगी। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक 50% कर्मचारी घर से और 50% ऑफिस से काम करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक ऑफिस के टाइम बदलने का भी फैसला किया है। MCD के तहत आने वाले ऑफिस सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि GNCTD के तहत आने वाले ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। इसके साथ ही, प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल कम करने के लिए 1 नवंबर, 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक मान्यता प्राप्त पार्किंग लॉट पर पार्किंग फीस दोगुनी कर दी जाएगी।Government Takes Key Decisions to Curb Pollution in Delhi
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















