
Cricket News: Australia टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले New Zealand क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका
चंडीगढ़, 27 अगस्त: (विश्ववार्ता) Australia के खिलाफ अक्टूबर की शुरूआत में घर में होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले New Zealand क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स और फिन एलन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार (26 अगस्त) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। Cricket News:
स्कैन से ओ’रूर्के की पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिसके कारण वह कम से कम तीन महीने तक मैदान से बाहर हो गए हैं। ओ’रूर्के को यह चोट इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान लगी थी। अब दोबारा जांच से पहले उन्हें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा। mitchell santner set for surgery
New Zealand के तेज गेंदबाज विल ओराउरके कम से कम 3 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे, क्योंकि उनके कमर के नीचे के हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर है। अगर सर्जरी उन्होंने कराई तो रिकवरी में और लंबा वक्त लगेगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इस 24 वर्षीय तेज गेंदबाज को ये चोट लगी थी। इसके बाद वे घर लौट आए थे। तीन महीने तक वे स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग की प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसके बाद पता चलेगा कि उनकी चोट कैसी है। Cricket News:
ये गेंदबाज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि घर पर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होगा। उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स और फिन एलेन भी इस टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो अक्तूबर के पहले महीने में खेली जाएगी। फिलिप्स को ग्रोइन इंजरी है, जबकि फिल एलेन को अपने दाएं पैर में सर्जरी करानी पड़ी है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























