
Prime Minister Narendra Modi आज करेगें केंद्रीय मंत्रियो के साथ अहम बैठक
गवर्नेंस और पॉलिसी बनाने के अहम पहलुओं, खासकर सुधारों पर चर्चा होने की उम्मीद
चंडीगढ, 23 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ ‘चिंतन बैठक’ करेंगे। इस बैठक में सुधारों, सरकारी योजनाओं, नीतियों, मंत्रालयों के बीच तालमेल और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में कुछ मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों में किए गए काम और अलग-अलग क्षेत्रों में सुधारों को लेकर उठाए गए कदमों पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान यह चर्चा भी हो सकती है कि सरकारी नीतियों को ज्यादा असरदार कैसे बनाया जाए और उनका फायदा आम लोगों तक तेजी से कैसे पहुंचाया जाए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति, पॉलिसी लागू करने, समय प्रबंधन, मंत्रालयों के बीच तालमेल और पब्लिक सर्विस डिलीवरी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
योजनाओं को तय समय में लागू करने और गवर्नेंस से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन करने के लिए छह समूह बनाए गए थे, जिनमें हर समूह में आठ-आठ मंत्री शामिल थे।इन समूहों ने पहले ही कई बैठकें की हैं, जिनमें उन्होंने बैठक में दी जाने वाली प्रेजेंटेशन पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मंत्री अलग-अलग सेक्टर में सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए अपने मंत्रालयों की ओर से अपनाई गई पालिसी और उपायों पर प्रेजेंटेशन दे सकते हैं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























