
गुरमीत सिंह खुड्डियां के लिए गांव बादल में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादलों पर कसा तंज
भगवंत मान ने, बादल परिवार की मौजूदा हालात को जाहिर करती सुनाई ‘किकली-2
गुरमीत सिंह खुड्डियां एक ईमानदार और सौम्य नेता हैं, वह लोकसभा में आपके बुद्धिमान प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे: भगवंत मान
सत्ता में रहते हुए बादलों ने पंजाब या पंजाबियों की भलाई के लिए एक भी काम नहीं किया, उनकी पैसे, जमीन और संपत्ति की भूख कभी शांत नहीं हुई: भगवंत मान
पाकिस्तान दौरे के दौरान बादल पंजाबी कैदियों को रिहा करवाने के बजाए वहां से भेड़ें लेकर आए, उनसे ज्यादा स्वार्थी कोई नहीं: भगवंत मान
गुरमीत खुड्डियां ने लंबी के लोगों को उनके समर्थन के लिए किया धन्यवाद, कहा – बठिंडा से जीत के लिए उनका समर्थन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण
चंडीगढ, 22 मई (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को बठिंडा में चुनाव प्रचार किया। मान ने बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में अपने विभिन्न भाषणों के दौरान बादलों पर हमला बोला। सबसे पहले उन्होंने बठिंडा में एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित किया फिर उन्होंने लंबी निर्वाचन क्षेत्र में एक विशाल रोड शो निकाला, और लोगों से गुरमीत खुंडियां को जिताने की अपील की।
लंबी में मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरमीत सिंह खुड्डियां एक ईमानदार, बुद्धिमान और निष्ठावान नेता हैं। लंबी के लोगों ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में पांच बार के सीएम को हराकर इन्हें चुना। खुड्डियां ने लोगों को निराश नहीं किया। वह हमारे कृषि मंत्री हैं। वह संसद में आपके सच्चे प्रतिनिधि होंगे और बठिंडा के लोगों की आवाज बनेंगे। वह आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और आपके काम करवाएंगे।
मान ने एक बार फिर बादल परिवार पर कटाक्ष किया और कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्हें आम लोगों की ताकत का एहसास हो गया है। उन्होंने कहा कि आज जब यह काफिला उनके घर से गुजरेगा तो वे उसमें कारों की पहचान करेंगे और उन्हें एक बार फिर एहसास होगा कि यह सब पंजाब का है, इसमें से कोई भी उनकी निजी संपत्ति नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था। मान ने कहा कि उन्होंने उन पेड़ों को भी नहीं छोड़ा जो निवेश पंजाब कार्यक्रम की सजावट के लिए दुबई से लाए गए थे। वे उन्हें अपनी सड़क को सजाने के लिए यहां लाए थे। कल्पना कीजिए कि अगर उन्होंने पेड़ों को भी नहीं छोड़ा तो उन्होंने और कितना कुछ चुराया होगा।
मान ने कहा कि बादल परिवार के लालच की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान वे वहां से एक भेड़ लेकर आये थे। उनके घर में इटालियन मार्बल लगा हुआ है। जबकि उनकी सरकार के दौरान गरीबों के सिर पर छत तक नहीं थी। मान ने कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान जाने का मौका मिला तो वह बॉर्डर के दूसरी तरफ फंसे पंजाब के लोगों को वापस लाएंगे। मान ने कहा, मैं भेड़ों की अदला-बदली के बारे में नहीं बल्कि कैदियों की अदला-बदली के बारे में बात करूंगा।
मान ने कहा कि सुखबीर बादल तापमान पूछकर घर से बाहर निकलते हैं। क्या आपने कभी उन्हें दोपहर में देखा है? मान ने कहा कि हम आपके जैसे हैं। हम धूप या गर्मी से नहीं डरते। हम आम परिवारों और गांवों से आते हैं। वे हमसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते या हमारी नकल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बादल परिवार का एक ही सदस्य बचा है जिसने अभी तक हार का स्वाद नहीं चखा है। इस बार उसे भी बदल देना है। मान ने एक बार फिर लंबी के लोगों को अपना नया ‘किकली कलीर दी, चुटकुला सुनाया जिसका लोगों ने जोरदार जयकारे और तालियों के साथ समर्थन किया।
बठिंडा के लोगों से मिलने और क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद देते हुए आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि बठिंडा लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के लिए उन्हें एक बार फिर लंबी के लोगों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने लोगों से समर्थन मांगा और भारी मतों से जिताकर संसद में भेजने का आग्रह किया।























