
Weather Update :Punjab में मौसम ने फिर ली बडी करवट
13 ज़िलों में बारिश का अलर्ट जारी
चंडीगढ, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) Weather Update : राज्य में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज पंजाब के 13 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जालंधर में सुबह बारिश हुई, जिससे ठंडी हवाएँ चल रही हैं। अमृतसर में भी रात भर बारिश हुई। इसके अलावा लुधियाना में भी बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद रुक गई।
Weather Update :
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए राज्य के 13 ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और संगरूर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ-साथ राज्य में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ भी चल रही हैं।
Weather Update :
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ज़्यादा बारिश हो रही है, जिससे पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांधों पर दबाव कम करने के लिए धीरे-धीरे और नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। Weather Update :
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























