
Weather Alert: 48 घंटे में फिर पलटेगा मौसम, भीषण गर्मी के साथ इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
दिल्ली, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता) देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Update) के कई जिलों में भी बारिश की उम्मीद है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण मंगलवार और बुधवार को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में मौसम बदलेगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















