USA deportations: अमेरिका से अवैध अप्रवासियों का दूसरा बैच आज पहुंचेगा अमृतसर
अवैध अप्रवासी भारतीयों पर क्या बोले PM मोदी ?
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) USA deportations : अमेरिका द्वारा देश से अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों को बाहर निकालने के लिए शुरू किया गया अभियान जारी है। इस अभियान के तहत अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का दूसरा जत्था आज (15 फरवरी) शनिवार रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि अमेरिका में रहने वाले अवैध अप्रवासी नागरिकों को भारक स्वीकार करेगा. यह केवल भारत का मुद्दा नहीं है. यह एक वैश्विक समस्या है. जो लोग अवैध तरीके से दूसरे देशों में रह रहे हैं, उन्हें वहां रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. हम अवैध अप्रवासी भारतीयों को वापस लेने के लिए तैयार हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई के बाद यह निर्वासित किया गया भारतीयों का दूसरा जत्था है। जानकारी के अनुसार इस बार 119 भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है, जिनमें 67 पंजाबी भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा से 33 और बाकी महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से लौट रहे हैं।
इसके बाद रविवार 16 फरवरी को रात 10 बजे 157 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान अमृतसर पहुंचेगा।गौरतलब है कि इससे पहले 5 फरवरी को अमेरिकी वायुसेना के विमान से 104 भारतीयों को अमृतसर उतारा गया था।























